नीना गुप्ता ने फिल्म 83 में रणवीर की मां बनने का एक्सपीरियंस किया शेयर, इंडस्ट्री में पुराने दिन किए याद

    नीना गुप्ता ने फिल्म 83 में रणवीर की मां बनने का एक्सपीरियंस किया शेयर

    नीना गुप्ता ने फिल्म 83 में रणवीर की मां बनने का एक्सपीरियंस किया शेयर, इंडस्ट्री में पुराने दिन किए याद

    नीना गुप्ता बॉलीवुड की ऐसी अदाकारा हैं जो अपनी कमाल की परफोर्मेंस से सबका दिल जीत लेती हैं। अलग अलग फिल्मों में उनके अलग अलग किरदार को याद रखा जाता है। उनको वीरे दी वेडिंग, पंगा, बधाई हो जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है। उनकी पिछली फिल्म की बात करें तो वो शुभ मंगल ज्यादा सावधान में नजर आई थीं। उनकी पिछली वेब फिल्म मसाबा मसाबा उनकी और उनकी बेटी मसाबा गुप्ता पर आधारित थी। वो खुद इस फिल्म में दिखाई दी थीं। अब वो रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 में उनकी मां का रोल करती दिखाई देंगी।

    रणवीर फिल्म में लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव का रोल करते नजर आएंगे। नीना ने रणवीर और फिल्म के बारे में अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, ''हां मुझे रणवीर पसंद है। इसके अलावा कबीर ने मुझे वो फूटेज दिखाए जो उन्होंने लिए हैं। मैंने 83 में अपने काम को काफी एंजॉय किया भले ही ये एक दिन का था। और आपको पता है? मेरी रणवीर से मुलाकात भी नहीं हुई। मेरा सीन ये है कि मैं और रणवीर फोन पर बात कर रहे हैं।''

    नीना ने अपने इंटरव्यू में अपने पुराने दिनों के बारे में बात की और इंडस्ट्री के बारे में कहा, ''हमारे यहां (इंडस्ट्री में), तुम्हे वो रोल मिलते हैं जो आपकी इमेज के साथ जुड़ जाते हैं। ये फनी है। उस लॉजिक से, डॉक्टर्स को डॉक्टर्स और वकील को वकील नहीं प्ले करना चाहिए? क्या एक एक्टर को हर तरह के रोल नहीं मिलने चाहिए? किसी को टाइपकास्ट क्यों होना चाहिए? हां, अब ये बदल रहा है?"