नीना गुप्ता ने वीडियो शेयर कर बताया कैसे प्रियंका चोपड़ा से इंस्पायर्ड हो कर लॉस एंजिल्स ऑडिशन देने पहुंच गई थीं

    प्रियंका चोपड़ा से इंस्पायर्ड हो कर लॉस एंजिल्स ऑडिशन देने पहुंच गई...

    नीना गुप्ता ने वीडियो शेयर कर बताया कैसे प्रियंका चोपड़ा से इंस्पायर्ड हो कर लॉस एंजिल्स ऑडिशन देने पहुंच गई थीं

    प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 38वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर वैसे तो उन्हें खूब सारे बर्थडे मैसेज मिले, लेकिन एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने जो शेयर किया वो बेहद खास है, नीना ने प्रियंका को प्रेरणादायक बताया है। नीना ने वीडियो शेयर कर एक किस्सा शेयर किया जिसमें वो सिर्फ प्रियंका की वजह से वो कर पाई।

    नीना कहती हैं उन्हें एक बड़ी फिल्म के ऑडिशन के लिए अमेरिका के लॉस एंजिल्स जाना था लेकिन उनके पास समय की कमी थी। वो पहले ही किसी फिल्म की शूटिंग में बिजी थीं ऐसे में उनके पास सिर्फ 3 दिन का समय था लॉस एंजिल्स जा कर वापस आ कर अपनी शूटिंग पूरी करने का। पहले उन्हें लगा वो ये नहीं कर पाएंगी। लेकिन बाद में उन्हें प्रियंका का एक इंटरव्यू याद आया जिसमें उन्होंने कुछ ही समय में एक देश से दूसरे देश जा कर दो प्रोग्राम अटेंड किये थे। प्रियंका का ये इंटरव्यू याद करने के बाद नीना गुप्ता ने भी वही किया। वो तीन दिन के अंदर ऑडिशन दे कर वापस आई। हालांकि, उन्हें वो फिल्म नहीं मिली जिसका उन्हें कोई मलाल नहीं। इस खूबसूरत किस्से के साथ नीना ने प्रियंका को बर्थडे विश किया।

    बता दें, प्रियंका ने अपना 38 जन्मदिन पति निक के साथ अमेरिका में मना रही हैं। इस खास मौके पर निक ने उन्हें खूबसूरत तस्वीर और मैसेज के साथ विश भी किया। वहीं बॉलीवुड जगत से कैटरीना कैफ, करीना कपूर, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर समेत उनकी फ़िल्मी दोस्त उन्हें बधाई दे चुके हैं।