सिंगर नीति मोहन और निहार पांड्या ने दिखाई बेटे आर्यवीर की पहली झलक, अनुष्का समेत इन सेलेब्स ने दी बधाई

    सिंगर नीति मोहन और निहार पांड्या ने दिखाई बेटे आर्यवीर की पहली झलक

    सिंगर नीति मोहन और निहार पांड्या ने दिखाई बेटे आर्यवीर की पहली झलक, अनुष्का समेत इन सेलेब्स ने दी बधाई

    नीति मोहन और निहार पांड्या हाल में एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने हैं। नीति ने 3 जून को पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो एक बेटे की माँ बनी हैं। अब करीब 15 दिन बाद सिंगर ने बेटे की पहली झलक दिखाई है। इसके साथ नीति ने बच्चे के नाम का खुलासा भी किया है। 

    नीति ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में निहार बेटे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। सिंगर ने बताया कि उन्होंने अपने नन्हें राजकुमार का नाम 'आर्यवीर' रखा है। नीति ने कैप्शन में लिखा- 'हमने महसूस किया कि उसके नन्हे हाथों को पकड़ना दुनिया में सबसे ज्यादा कीमती स्पर्श है। आर्यवीर ने हमें अपने माता-पिता के रूप में चुना है। इससे ज्यादा धन्य नहीं महसूस हो सकते थे। उसने हमारी जिंदगी में कई गुना खुशियां बढ़ा दी हैं। बहुत ज्यादा खुश और हमेशा के लिए आभारी।'

    नीति के इस पोस्ट पर उनके फैंस समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर बधाई दी है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लिखा-, 'दो खूबसूरत लोगों को बधाई।' सिंगर श्रेया घोषाल ने लिखा,‘बहुत-बहुत बधाई। दुनिया में स्वागत है बेबी आर्यवीर। सबसे अद्भुत माता-पिता के यहां जन्म।' सिंगर हर्षदीप कोर ने लिखा- ‘हुनर का छोटा वीर 'आर्यवीर'। नन्हे-मुन्नों को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद! आप अपने साथ इस दुनिया में ढेर सारी खुशियां लेकर आए हैं। निहार और नीति आप अद्भुत माता-पिता बनने वाले हैं।’ इस पोस्ट पर नन्हे आर्यवीर कीमौसी और नीति की बहन डांसर मुक्ति मोहन ने लिखा- 'आप दोनों हमारे आर्यवीर के सबसे प्यारे माता-पिता हैं। उसके साथ कई तरह के एडवेंचर्स कामों का इंतजार। गोलू मासी लव यू। मेरा चिप्पी।'


    बता दें,  नीति मोहन और निहार पांड्या ने 15 फ़रवरी 2019 को शादी कर ली थी। शादी की दूसरी सालगिरह पर कपल ने आने वाले नन्हें मेहमान की खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की। अब नीति और निहार अपने इस नन्हे राजकुमार के साथ समय बिता कर खुश हैं। दोनों आर्यवीर को बड़ा होता हुआ देखना चाहते हैं। वहीं आर्यवीर के जन्म से दोनों परिवारों में भी ख़ुशी का माहौल है।