नीतू और रिद्धिमा कपूर को आई ऋषि कपूर की याद, 69वें जन्मदिन से पहले शेयर किया पोस्ट

    नीतू और रिद्धिमा कपूर को आई ऋषि कपूर की याद

    नीतू और रिद्धिमा कपूर को आई ऋषि कपूर की याद, 69वें जन्मदिन से पहले शेयर किया पोस्ट

    ऋषि कपूर को दुनिया छोड़े डेढ़ साल से अधिक समय हो गया है। लेकिन वो अपने परिवार और फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं। अब कल ऋषि कपूर का 69 वां जन्मदिन है, लेकिन उससे पहले नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा ने उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। 

    नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने ऋषि कपूर को याद करते हुए एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है-हवा के तेज झोंके ने सब कुछ बर्बाद कर दिया'। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, 'सिर्फ उन दिनों में से एक'।

    नीतू और रिद्धिमा कपूर को आई ऋषि कपूर की याद, 69वें जन्मदिन से पहले शेयर किया पोस्ट

    इसके अलावा बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी पिता को याद करते हुए एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋषि अपनी नातिन समायरा साहनी को किस करते नज़र आ रहे हैं।

    नीतू और रिद्धिमा कपूर को आई ऋषि कपूर की याद, 69वें जन्मदिन से पहले शेयर किया पोस्ट

    बता दें, 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया था। ऋषि कैंसर से पीड़ित थे। लंबी लड़ाई के बाद भी खुद को बचा नहीं पाए। लेकिन वो आज भी अपनी फिल्मों के जरिये याद किये जाते हैं। उनके शानदार काम को हमेशा पसंद किया जाता रहेगा।