नीतू कपूर के 63 वें बर्थडे पार्टी में शामिल हुई आलिया, करीना-करिश्मा, भट्ट और कपूर परिवार ने जमकर की मस्ती

    नीतू कपूर के 63 वें बर्थडे पार्टी में शामिल हुई आलिया, करीना-करिश्मा

    नीतू कपूर के 63 वें बर्थडे पार्टी में शामिल हुई आलिया, करीना-करिश्मा, भट्ट और कपूर परिवार ने जमकर की मस्ती

    बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर आज अपना 63वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने बीती रात खूब जश्न मनाया। इस शानदार बर्थडे पार्टी में सिर्फ रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ही नहीं बल्कि उनकी एक्सटेंडेड फैमिली आलिया, शाहीन, सोनी भट्ट, करिश्मा करीना, रंधीर कपूर, अरमान और आदर जैन शामिल थे।

    रिद्धिमा ने इस खास बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, इन तस्वीरों में कपूर और भट्ट परिवार को एक साथ देखा जा सकता है। रिद्धिमा ने अपनी प्यारी मम्मी को बर्थडे विश करते हुए ये तस्वीरें शेयर की।

    नीतू कपूर के 63 वें बर्थडे पार्टी में शामिल हुई आलिया, करीना-करिश्मा, भट्ट और कपूर परिवार ने जमकर की मस्ती

    नीतू कपूर के 63 वें बर्थडे पार्टी में शामिल हुई आलिया, करीना-करिश्मा, भट्ट और कपूर परिवार ने जमकर की मस्ती

    नीतू कपूर के 63 वें बर्थडे पार्टी में शामिल हुई आलिया, करीना-करिश्मा, भट्ट और कपूर परिवार ने जमकर की मस्ती




    बता दें, नीतू कपूर जल्द अपना कमबैक करने वाली हैं। 37 सालों में ये पहली बार होगा जब नीतू, ऋषि कपूर उनके साथ स्क्रीन शेयर करती नहीं दिखेंगी। साल 2009 में अपने कमबैक से पहले नीतू 1983 में  गंगा मेरी माँ में शत्रुघन सिन्हा के साथ बतौर उनकी हीरोइन नज़र आई थीं। उसके बाद लंबे ब्रेक के बाद साल 2009 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘लव आज कल’, ‘दो दूनी चार’, ‘जब तक हैं जान’ और साल 2013 में आई ‘बेशर्म’ जैसी फिल्मों में वो ऋषि कपूर के साथ ही नज़र आई। अब जब वो वापस 7 सालों बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं तो उनके पार्टनर ऋषि इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी इस फिल्म का इंतजार किया जा रहा है।