नीतू कपूर ने फिल्म 'याराना' के इस गाने में अमिताभ बच्चन को किया था कोरियोग्राफ, देखिये

    नीतू कपूर ने फिल्म 'याराना' के इस गाने में अमिताभ बच्चन को किया था कोरियोग्राफ

    नीतू कपूर ने फिल्म 'याराना' के इस गाने में अमिताभ बच्चन को किया था कोरियोग्राफ, देखिये

    नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट हो या उनकी फ़िल्मी जर्नी, अपने फैंस को देती रहती हैं। अब हाल में उन्होंने के किस्सा शेयर किया है। ये किस्सा है साल 1981 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘याराना’ का है। इस फिल्म के हीरो अमिताभ बच्चन थे। फिल्म में उन्होंने के सुपरस्टार की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के एक गाने के मोंटाज को नीतू कपूर ने कोरियोग्राफ किया था। इस मोंटाज में अमिताभ बच्चन को उनके साथ परफोर्म करते देखा जा सकता है।

    देखिये-

    वैसे अमिताभ बच्चन और नीतू कपूर की जोड़ी को स्क्रीन पर खूब पसंद किया जाता रहा है। दोनों ने परवरिश, याराना समेत कुछेक फिल्मों में साथ में काम किया है। अब अमिताभ के साथ शेयर किये गए उनके इस वीडियो क्लिप पर सेलेब्स और फैंस रियेक्ट कर रहे हैं।

    बता दें, 37 सालों में ये पहली बार होगा जब नीतू, ऋषि कपूर उनके साथ स्क्रीन शेयर करती नहीं दिखेंगी। साल 2009 में अपने कमबैक से पहले नीतू 1983 में  गंगा मेरी माँ में शत्रुघन सिन्हा के साथ बतौर उनकी हीरोइन नज़र आई थीं। उसके बाद लंबे ब्रेक के बाद साल 2009 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘लव आज कल’, ‘दो दूनी चार’, ‘जब तक हैं जान’ और साल 2013 में आई ‘बेशर्म’ जैसी फिल्मों में वो ऋषि कपूर के साथ ही नज़र आई। अब जब वो वापस 7 सालों बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं तो उनके पार्टनर ऋषि इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी इस फिल्म का इंतजार किया जा रहा है।