नीतू कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर की ये प्यारी तस्वीर, कहा- हमारी कहानी खत्म

    ऋषि कपूर के लिए नीतू की पोस्ट देखकर आपका भी मन भर आएगा

    नीतू कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर की ये प्यारी तस्वीर, कहा- हमारी कहानी खत्म

    बॉलीवुड ने ऋषि कपूर के रूप में जो इंसान और कलाकार खोया है, उसकी भरपाई कोई और नहीं कर पाएगा। ऋषि कपूर तो चले गए लेकिन अपने पीछे अपनी उस पत्नी को तन्हा छोड़ गए जो हमेशा उनके हमसाए की तरह रही। जिसने उनका एक एक पल हर पल खयाल रखा। दोनों ने एक साथ जो बेहतरीन कहानी शुरू की थी। अब वो खत्म हो गई।

    ऋषि और नीतू की जोड़ी रील और रीयल लाइफ दोनों में ही परफेक्ट थी। आज भी दोनों बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक माना जाना था। ऋषि कपूर के जाने के बाद अब नीतू ने अपने दर्द को एक लाइन में बयां किया है। जिसे देखकर आपका मन भी दुखी हो जाएगा। उन्होंने ऋषि की एक मुस्कुराते हुए फोटो शेयर की है और लिखा, ''खत्म हुई हमारी कहानी।''

    नीतू और ऋषि कपूर की शादी 22 जनवरी 1980 को हुई थी। दोनों ने एक साथ करीब 40 साल लंबा जीवन साथ में जिया। जिसमें उन्होंने हर उतार चढ़ाव देखे। ऋषि ने नीतू से इसलिए शादी की क्योंकि उन्हें लगता था कि एक वो ही हैं जो उन्हें संभाल सकती हैं। जब से ऋषि कपूर की बीमारी का पता चला, नीतू हमेशा उनसे एक साए की तरह साथ चलती रहीं। उन्होंने न्यूयॉर्क में इलाज के दौरान उनका बहुत खयाल रखा और आखिरी वक्त में भी नीतू उनके साथ थीं।