नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को याद कर शेयर किया पोस्ट, रणबीर-रिद्धिमा के बारे में लिखा....

    नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को याद कर शेयर किया पोस्ट

    नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को याद कर शेयर किया पोस्ट, रणबीर-रिद्धिमा के बारे में लिखा....

    नीतू कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बनी हुई हैं। वो अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब साल खत्म होने पर उन्होंने के खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने ऋषि कपूर को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने इस साल को रोलर कॉस्टर बताया।

    नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को याद करते हुए लिखा - 2020 मेरे लिए रोलर कॉस्टर जैसा रहा। जब आपने मुझे छोड़ा था तो ऐसा था जैसे हिरण हेडलाइट के आगे टकरा जाता है उसे नहीं पता है कि कहां जाना है। आगे नीतू ने बताया कि फिल्म जुग जुग जियो आई, फिर कोविड हुआ। लेकिन वो इन सबसे नहीं निकल पाती अगर उनके सतह रणबीर और रिद्धिमा नहीं होते।

    बता दें, 37 सालों में ये पहली बार होगा जब नीतू, ऋषि कपूर उनके साथ स्क्रीन शेयर करती नहीं दिखेंगी। साल 2009 में अपने कमबैक से पहले नीतू 1983 में  गंगा मेरी माँ में शत्रुघन सिन्हा के साथ बतौर उनकी हीरोइन नज़र आई थीं। उसके बाद लंबे ब्रेक के बाद साल 2009 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘लव आज कल’, ‘दो दूनी चार’, ‘जब तक हैं जान’ और साल 2013 में आई ‘बेशर्म’ जैसी फिल्मों में वो ऋषि कपूर के साथ ही नज़र आई। अब जब वो वापस 7 सालों बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं तो उनके पार्टनर ऋषि इस दुनिया में नहीं हैं।