नीतू कपूर ने बताई ऋषि कपूर की अधूरी इच्छा, बेटे रणबीर को दूल्हा बने देखना चाहते थे एक्टर

    नीतू कपूर ने बताई ऋषि कपूर की अधूरी इच्छा

    नीतू कपूर ने बताई ऋषि कपूर की अधूरी इच्छा, बेटे रणबीर को दूल्हा बने देखना चाहते थे एक्टर

    ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्हें दुनिया छोड़े डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन वो आज भी अच्छी यादों में जिंदा है। हाल में परिवार ने उनके 69 वें जन्मदिन पर भी उन्हें याद किया। इस मौके पर नीतू कपूर ने एक्टर की आखिरी इच्छा के बारे में भी बताया।  नीतू कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर की आखिरी इच्छा थी कि वो बेटे रणबीर कपूर को दूल्हा बने देखें। वहीं उनकी दूसरी अधूरी इच्छा थी कि वो उनके घर कृष्णा राज को तीन अपार्टमेंट में देखे। एक अपार्टमेंट रिद्धिमा, रणबीर और एक उनके नाम हो।

    क्विंट से बात करते हुए नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की आखिरी इच्छा के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने कहा -“एक को रणबीर को अपनी शादी के दिन पेशावरी परंपरा में एक पन्ना और एक ब्रोच के साथ एक घोड़ी (घोड़े) पर सवार देखना था। वह इस बारे में पूरी तरह से भावुक थे, वह कहते रहते थे, 'किसी दिन, मुझे हमारे बेटे को घोड़ी पे सवार देखना है’


    बता दें, ऐसी खबरें थी कि रणबीर कपूर गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट संग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। फिलहाल, दोनों अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। आने वाले वक़्त में दोनों अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नज़र आने वाले हैं।