माँ नीतू कपूर के साथ पहली बार टीवी शो का हिस्सा बनी रिद्धिमा कपूर, कपिल शर्मा शो में आएँगी नज़र

    माँ नीतू कपूर के साथ पहली बार टीवी शो का हिस्सा बनी रिद्धिमा कपूर

    माँ नीतू कपूर के साथ पहली बार टीवी शो का हिस्सा बनी रिद्धिमा कपूर, कपिल शर्मा शो में आएँगी नज़र

    कपिल शर्मा शो की वापसी के बाद कॉमेडियन के फैंस बेहद खुश हैं। हर वीकेंड नए गेस्ट और नई कॉमेडी देखने को मिलती हैं। वहीं आने वाला हफ्ता और भी ज्यादा खास होने वाला है क्योंकि इस शो पर पहली बार ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर अपनी माँ के साथ नज़र आयेंगी। नीतू कपूर ने अपनी इस विजिट की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

    कपूर खानदान के कई सदस्य कई बार कपिल शर्मा के शो पर नज़र आ चुके हैं। कभी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए तो कभी हंसने-हंसाने। अब पहली बार रिद्धिमा कपूर किसी टीवी शो पर नज़र आयेंगी। ये पहली बार है देखिये-

    रिद्धिमा अपनी बाकी चचेरी बहनों करीना और करिश्मा कपूर की तरह लाइमलाइट में नहीं रहती। वो पेशे से ज्वेलरी डिज़ाइनर हैं और अपने काम में व्यस्त रहती हैं। उन्हें अक्सर बॉलीवुड और फैमिली पार्टीज में देखा गया है। अब वो असल में कपिल के शो पर आकर एन्जॉय करने वाली हैं। इसके अलावा रिद्धिमा योग में भी विश्वास करती हैं। उनके ज्यादातर इंस्टाग्राम पोस्ट योगा पर ही हैं। अब रिद्धिमा को शो पर देखना मजेदार होगा।