नीतू कपूर को फिर आई ऋषि कपूर की याद, कहा 'आज उन्हें इंडस्ट्री में 50 साल हो गये होते'

    नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के लिए पोस्ट शेयर कर कहा ''आज उन्हें....

    नीतू कपूर को फिर आई ऋषि कपूर की याद, कहा 'आज उन्हें इंडस्ट्री में 50 साल हो गये होते'

     नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने पोस्ट के जरिये अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ऋषि कपूर के 4 तस्वीरों के जरिये फिल्म इंडस्ट्री में उनके 50 साल की जर्नी को दर्शाया है।

    दरअसल, आज ऋषि कपूर की पहली फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ को 50 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में ऋषि ने बाल राज कपूर का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला था। लेकिन इंडस्ट्री में अपने 50 साल सेलिब्रेट करने के लिए ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं है।


    18 दिसंबर 1970 को रिलीज़ हुई फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ को आज 50 साल पूरे ओ गये हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप साबित हुई। बेशक फिल्म ने पैसा उतना नहीं कमाया था लेकिन ये फिल्म आज भी उतनी ही पसंद की जाती है। फिल्म में धर्मेंद्र, मनोज कुमार, राजेंदर, सिमी ग्रेवाल जैसे एक्टर्स शामिल थे। ऋषि कपूर आज इस दुनिया में होते तो अपने 50 साल मना रहे होते। लेकिन इस साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने मुंबई के एक एक निजी हॉस्पिटल में अपनी आखिरी साँस ली।