नीतू कपूर को फिर आई ऋषि कपूर की याद, इस गाने पर किया था पहली बार साथ डांस

    नीतू कपूर ने शेयर किया ऋषि कपूर के साथ पहली बार डांस का वीडियो

    नीतू कपूर को फिर आई ऋषि कपूर की याद, इस गाने पर किया था पहली बार साथ डांस

    नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस को देती रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने एक खास वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो उनकी और ऋषि कपूर की 1975 में आई फिल्म ‘जिंदा दिल’ का गाना ‘शाम सुहानी आई’ है। नीतू कपूर ने इस गाने का वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि इस गाने में दोनों ने पहली बार साथ डांस किया था।

    ये दोनों की शादी से पहले की फिल्म है। इन्हीं फिल्मों के बाद दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाने लगा था। अब करीब 46 साल पुराने इस गाने को याद कर नीतू कपूर इमोशनल हो गई हैं।

    हाल में, नीतू ने अपनी सालगिरह पर ऋषि कपूर को याद का एक पोस्ट शेयर किया था। आज अगर ऋषि कपूर जिंदा होते तो दोनों की शादी को 41 साल और दोस्ती को गोल्डन जुबली को चुकी होती।

    बता दें, पिछले साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का एक निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया था। वो कैंसर से जूझ रहे थे। लेकिन अंत में उन्होंने दुनिया छोड़ दी। अपनी साथी के गुजर जाने के बाद नीतू कपूर ने आगे बढ़ने का फैसला लिया। अब कई सैलून बाद वो वरुण धवन और कियारा अडवाणी की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ से वो फिल्मों में कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में उन्हें अनिल कपूर के ऑपोसिट देखा जा सकता है।