नीतू कपूर ने शेयर किया ऋषि कपूर का पुराना वीडियो, रिद्धिमा को भी आई पापा की याद

    नीतू कपूर ने शेयर किया ऋषि कपूर का पुराना वीडियो

    नीतू कपूर ने शेयर किया ऋषि कपूर का पुराना वीडियो, रिद्धिमा को भी आई पापा की याद

    नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट पोस्ट के जरिये बताती रहती हैं। कई मौकों पर वो ऋषि कपूर के साथ की अपनी पुरानी यादें शेयर करती हुई देखी गई हैं। आज उन्होंने एक खास वीडियो शेयर किया है।

    नीतू कपूर द्वारा शेयर किया गया वीडियो न्यू यॉर्क ट्रिप का है। इस वीडियो में ऋषि गाना गुनगुना रहे हैं और नीतू उन्हें रिकॉर्ड कर रही हैं।

    इसके अलावा रिद्धिका कपूर ने भी पिता के साथ कि एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में रिद्धिमा ने बताया कि वो अपने पापा को हर वक़्त याद करती हैं।

    बता दें, ऋषि कपूर को दुनिया छोड़े 11 महीने का समय हो गया है। 30 अप्रैल 2020 को मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली थी। ऋषि लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और न्यू यॉर्क से अपना ईलाज करवा कर लौटें थे। अब वो अपने फैंस और परिवार के बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी फिल्मों और शानदार गानों के जरिये उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा।