नीतू को आई ऋषि कपूर की याद, तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'आपके पास सभी ऐशो-आराम है फिर भी दुखी हो सकते हो'

    नीतू को आई ऋषि कपूर की याद, तस्वीर शेयर करते हुए लिखा

    नीतू को आई ऋषि कपूर की याद, तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'आपके पास सभी ऐशो-आराम है फिर भी दुखी हो सकते हो'

    ऋषि कपूर को दुनिया छोड़े करीब दो महीने का समय हो गया है। 30 अप्रैल को उन्होंने मुंबई के एक हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली थी। लेकिन अब भी किसी को यकीन नहीं कि ऋषि हमारे बीच नहीं रहे। ये वक़्त उनके परिवार के लिए बड़े सदमे जैसा है। रिद्धिमा कपूर अक्सर पोस्ट शेयर बताती हैं कि वो अपने पापा को कितना याद करती हैं। अब नीतू कपूर ने भी ऋषि को याद किया है। नीतू ने ऋषि कपूर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए एक खूबसूरत पोस्ट लिखा है। उन्होंने बताया कि अपने से जुड़े लोगों की वैल्यू करना कितना जरुरी है। यही सबसे बड़ी ताकत है।

    नीतू ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – ‘बड़ा हो या छोटा हम सभी के दिमाग में युद्ध लड़ने की लड़ाई होती है आपके पास सभी ऐशो-आराम के साथ बहुत बड़ा घर हो सकता है और फिर भी दुखी हो सकते हो, जबकि कुछ के पास कुछ भी नहीं है सबसे खुशहाल यह सब मन की स्थिति है !! सभी की जरूरत है एक मजबूत दिमाग और बेहतर कल की है!!! आभार, उम्मीद के साथ जिएं, कड़ी मेहनत करें !!!! अपने प्रियजनों की कीमत समझें यही सबसे बड़ा धन है।’

    वहीं रिद्धिमा कपूर ने भी मम्मी नीतू के साथ एक खूबसूरत तस्वीर और कुछ पुरानी फोटोज शेयर की है। रिद्धिमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बनी हुई है। वो अक्सर पुरानी तस्वीरों को लेकर आती हैं। बताती है कि वो कैसे अपने सबसे करीबी को खोने के बाद आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने ये तस्वीरें शेयर की हैं।

    30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने मुंबई के एच एन रिलाइंस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उस वक़्त रिद्धिमा अपने परिवार के साथ दिल्ली में थीं। और लॉकडाउन की वजह से वो वापस मुंबई जा भी नहीं पाई। ऐसे में रिद्धिमा ने वीडियो कॉल के जरिये ही पिता के अंतिम दर्शन किये।

    नीतू को आई ऋषि कपूर की याद, तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'आपके पास सभी ऐशो-आराम है फिर भी दुखी हो सकते हो'

    बता दें, ये साल कपूर परिवार के लिए बेहद पूरा रहा। साल की शुरुआत में ऋषि कपूर की बड़ी बहन ऋतू कपूर नंदा दुनिया छोड़ गई और उनेक जाने के 3 महीने बाद ऋषि कपूर का निधन हो गया। ऋषि कैंसर से पीड़ित थे और बीमारी स जंग हार गए।