नीतू कपूर ने आलिया भट्ट के साथ की अनसीन तस्वीर की शेयर-देखिये

    नीतू कपूर ने आलिया भट्ट के साथ की अनसीन तस्वीर की शेयर-देखिये

    नीतू कपूर ने आलिया भट्ट के साथ की अनसीन तस्वीर की शेयर-देखिये

    बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट अपने फैंस को देती रहती हैं। इस बार उन्होंने आलिया भट्ट के साथ अपनी एक अनसीन तस्वीर शेयर कर दी है। दरअसल, ये एक ग्रुप पिक्चर है। एक्ट्रेस ने पुनीत बी सैनी को बर्थडे की बधाई देते हुए ये तस्वीर शेयर कर दी। फोटो में नीतू कपूर के साथ आलिया भट्ट भी नज़र आ रही हैं।

    नीतू कपूर ने आलिया भट्ट के साथ की अनसीन तस्वीर की शेयर-देखिये

    वैसे ये तो हम सभी जानते हैं कि आलिया और रणबीर कपूर जल्द शादी के बारे में विचार कर रहे हैं। दोनों मुंबई में अपने लिए एक आलीशान घर भी बनवा रहे है। आलिया को कई बार रणबीर और नीतू कपूर के साथ घर के बाहर देखा गया है। उम्मीद तो है कि ये कपल फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के रिलीज़ होने के बाद शादी के बंधन में बंध सकता है।

     वहीं दूसरी तरफ नीतू कपूर भी जल्द बॉलीवुड में कमबैक को तैयार हैं। उन्होंने वरुण धवन, कियारा अडवाणी और अनिल कपूर के साथ अपनी 'जुग जुग जियो' की शूटिंग खत्म कर ली है। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। पिछले साल ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई थी। फ़िलहाल इसकी रिलीज़ को लेकर कोई जानकारी नहीं है।