इंडियन आइडल में मनाया गया ‘ऋषि कपूर स्पेशल एपिसोड, नीतू कपूर बनी गेस्ट

    इंडियन आइडल में मनाया गया ‘ऋषि कपूर स्पेशल एपिसोड, नीतू कपूर बनी गेस्ट

    इंडियन आइडल में मनाया गया ‘ऋषि कपूर स्पेशल एपिसोड, नीतू कपूर बनी गेस्ट

    इंडियन आइडल का 12 वां सीजन ऑडियंस के दिलों में अपनी खास जगह बना चुका है। इस शो के कंटेस्टेंट हो, जजेस हो या हर एपिसोड में आने वाले मेहमान। ये शो खास है। पिछले एपिसोड में 90s के म्यूजिक को सलाम किया गया था। अब इस बार का एपिसोड सदाबहार हीरो ऋषि कपूर स्पेशल होने वाला है। बेशक चिंटू अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उनके खूबसूरत गानों से उन्हें याद किया गया। इस एपिसोड को खास बनाने के लिए नीतू कपूर स्पेशल गेस्ट बनकर शामिल हुई।

    इंडियन आइडल में मनाया गया ‘ऋषि कपूर स्पेशल एपिसोड, नीतू कपूर बनी गेस्ट

    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पहले चॉकलेट बॉय ऋषि कपूर को सेलिब्रेट करने के लिए ये सारे कंटेंस्टेंट्स ने उनके मशहूर गाने गाये। इन गानों को सुनकर नीतू कपूर पुरानी यादों में खो गई। उन्होंने अपने करियर, ऋषि कपूर और कपूर खानदान के बारे में भी कुछ दिलचस्प किस्से सुनाये। सभी कंटेस्टेंट का हौसला बढाया।  इंडियन आइडल का ये एपिसोड बेहद खास होने वाला है।

    इंडियन आइडल में मनाया गया ‘ऋषि कपूर स्पेशल एपिसोड, नीतू कपूर बनी गेस्ट

    बता दें, ऋषि कपूर 30 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। लेकिन आज भी वो अपने फैंस के दिलों में, अपनी खूबसूरत फिल्मों और शानदार गानों की वजह से बने हुए हैं ।इंडियन आइडल का ये एपिसोड खास उनके नाम रहने वाला है।