नीतू कपूर की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, बेटी रिद्धिमा ने दी जानकारी

    नीतू कपूर की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, बेटी रिद्धिमा ने दी जानकारी

    नीतू कपूर की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, बेटी रिद्धिमा ने दी जानकारी

    नीतू कपूर को पिछले हफ्ते फिल्म जुग जुग जियो के सेट पर कोरोना हो गया था। उनके उनके अलावा वरुण धवन और मनीष पॉल की भी कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि अब नीतू कपूर ठीक हो गई हैं और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस बात की जानकारी उनकी बेटी रिद्धिमा ने दी है।

    रिद्धिमा ने लिखा, ''आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थना के लिए धन्यवाद। आज मेरी मां की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है।''

    नीतू कपूर ने इससे पहले खुद अपनी कोरोना की अपडेट दी थी और बताया था कि बेहतर महसूस कर रही हैं। उन्होंने लिखा था, ''मुझे इस हफ्ते की शुरुआत में कोरोना हो गया था। सभी सेफ्टी मेजर्स का ध्यान रखा गया था और मैं अथॉरिटीज की मदद और उनके जल्द रिस्पॉन्स के लिए शुक्रगुजार हूं। मैं अभी सेल्फ क्वारंटाइन मे हूं, डॉक्टर्स की सलाह पर दवाई ले रही हूं और बेहतर महसूस कर रही हूं। आप सभी के प्यार और सहयोग के लिए आभारी हूं। प्लीज सेफ रहिए, मास्क पहनिए और दूरी बनाए रखें।''

    कोरोना होने जाने के बाद रणबीर कपूर ने उन्हें एयर एंबुलेंस का इंतजाम कर मुंबई बुलवा लिया था। और फिलहाल फिल्म की शूटिंग बंद है। इस फिल्म में अनिल कपूर भी नीतू कपूर के साथ हैं। पहले खबर आई थी कि वो भी पॉजिटिव हैं लेकिन बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा फिल्म की दूसरी स्टार कास्ट कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोहली की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी। नीतू कपूर जुग जुग जियो से एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर रही हैं। इससे पहले वो साल 2013 में रणबीर की फिल्म बेशर्म में नजर आई थीं।