विद्युत जामवाल की सगाई की खबरों पर नेहा धूपिया ने लगाई मोहर, सोशल मीडिया पर दी बधाई

    विद्युत जामवाल की सगाई की खबरों पर नेहा धूपिया ने लगाई मोहर

    विद्युत जामवाल की सगाई की खबरों पर नेहा धूपिया ने लगाई मोहर, सोशल मीडिया पर दी बधाई

    बॉलीवुड एक्शन स्टार विद्युत जामवाल हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी के साथ आगरा में ताजमहल पुहंचे थे। दोनों की ताजमहल के सामने फोटो काफी वायरल हो रही है। नंदिता के हाथ में एक चमचमाती रिंग भी देखी गई। जिससे अंदाया लगाया जाने लगा कि दोनों सगाई कर ली है जिसके बारे में किसी को नहीं पता चला।

    इन अटकलों पर एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने मोहर लगा दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में विद्युत और नंदिता ताजमहल वाली फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''अभी तक की सबसे अच्छी खबर, बधाई।'' उन्होंने विद्युत और नंदिता दोनों को ही टैग किया है।

    विद्युत जामवाल की सगाई की खबरों पर नेहा धूपिया ने लगाई मोहर, सोशल मीडिया पर दी बधाई

    नंदिता पेशे से फैशन डिजाइनर है। उन्होंने पहले संजय कपूर से शादी की थी लेकिन शादी नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। संजय कपूर ने बाद में करिश्मा कपूर से शादी की थी और वो दोनों भी बाद में अलग हो गए थे।

    वहीं विद्युत जामवाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो खुदा हाफिज 2 में नजर आएंगे। उन्होंने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है।