पापा बनने के बाद नील नितिन मुकेश ने रखा बेटी का ये अनोखा नाम !

    पापा बनने के बाद नील नितिन मुकेश ने रखा बेटी का ये अनोखा नाम !

    अभी दो दिन पहले शुक्रवार को ही एक्टर नील नितिन मुकेश के घर एक नन्ही परी ने कदम रखा है। वो पापा बन गए हैं। नील और उनकी पत्नी रुक्मिणी के लिए ये बेहद खास पल है। घर में बेटी के आ जाने से पूरे परिवार में ख़ुशी का माहौल है। इस ख़ुशी को और बढ़ाते हुए नील और रुक्मिणी ने अपनी बेटी का नाम भी रख दिया है। नील ने बेटी के नुरवी नितिन मुकेश रखा है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम एक एक पोस्ट से दी।

    नील और रुक्मिणी ने पिछले साल 9 फ़रवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। इस शादी से दोनों ही परिवार वाले खुश थे। अब घर में बच्चे के आ जाने से ये ख़ुशी चार गुणा बढ़ गई है। दोनों ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है ! नए नए मम्मी पापा बने नील और रुक्मिणी अपने इस सबसे स्पेशल टाइम को एन्जॉय कर रहे हैं।