'द स्काई इज पिंक' से नई फोटोज आई सामनें, प्रियंका, फरहान और जायरा का दिखा कनेक्शन

    प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से ये प्यारी तस्वीरें आईं सामने!

    'द स्काई इज पिंक' से नई फोटोज आई सामनें, प्रियंका, फरहान और जायरा का दिखा कनेक्शन

    प्रियंका चोपड़ा अकसर सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं। फिर भले ही वो अपने स्टाइल की वजह से हों या उनकी और उनके पति निक जोनस की कोई तस्वीर हो। फिलहाल तो उनकी आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम किरदार में हैं। फिल्म से दो तस्वीरें सामने आई हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका ने फरहान अख्तर का हाथ पकड़ा है। उन्होंने एक ब्लैक कलर का लंबा सा कोट पहना है वहीं फरहान ने ग्रे रंग का कोट पैंट पहना है।

    दूसरी फोटो में प्रियंका, फरहान और जायरा एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि कॉपी पर वो तीनों कोई गेम खेल रहे हैं। उनके आसपास लोग भी नजर आ रहे हैं।

    इससे पहले भी फिल्म का एक लुक सामने आया था। जिसमें चार कैरेक्टर खड़े नजर आ रहे हैं और डूबते हुए सूरज को देख रहे हैं और आसमान भी गुलाबी सा नजर आ रहा है। ये एक इंस्पीरेशनल कहानी है।

    ये फिल्म भले ही अभी इंडिया में रिलीज नहीं हो रही है। लेकिन ये फिल्म अगले महीने टोरंटो फिल्म फेस्टीवल में दिखाई जाएगी। फिल्म में आपको भले ही जायरा वसीम दिख रही हैं। लेकिन ये उनकी आखिरी फिल्म थी, क्योंकि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी है और आने वाले वक्त में वो इस फिल्म का प्रमोशन भी नहीं करेंगी।