निया शर्मा ने नए घर में मनाया अपना 31 वां जन्मदिन, तस्वीरें की शेयर

    निया शर्मा ने नए घर में मनाया अपना 31 वां जन्मदिन, तस्वीरें की शेयर

    निया शर्मा ने नए घर में मनाया अपना 31 वां जन्मदिन, तस्वीरें की शेयर

    टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को अगर सोशल मीडिया की स्टार कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। एक्ट्रेस अपने फैशन सेन्स और बिंदास तस्वीरों को लेकर छाई रहती हैं। अब उन्होंने अपने 31 वें जन्मदिन पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। निया आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। खास बात ये है कि ये सेलिब्रेशन मुंबई में उनके नए अपार्टमेंट में हो रहा है। एक्ट्रेस को उनके भाई विनय शर्मा से जन्मदिन पर सरप्राइज मिला और उन्होंने अपने नए घर में केक काटा जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं।

    निया ने इस साल की शुरुआत में मुंबई में अपने लिए एक अपार्टमेंट खरीदा था। हाल में  एक्ट्रेस ने घर में गृह पूजा रखी थी जिसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे। इस गृह प्रवेश पूजा के बाद ही एक्ट्रेस अपने नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई। और अब अपनी इसी आलीशान आशियाने में उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया।

    बता दें, निया ने टीवी सीरियल ‘काली’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें ‘एक हजारों में मेरी बहना’ में देखा गया। इस शो से एक्ट्रेस को पहचान मिली। बाद में जमाई राजा और ट्विस्टेड जैसे शोज़ में भी एक्ट्रेस को देखा गया था। हाल में निया बिग बॉस OTT के कंटेस्टेंट का कॉंफिडेंट लेवल बढ़ाने शो के अंदर पहुंची थीं।