निक जोनस की वीडियो में गलती से कैद हुए, होली मनाते विक्की कौशल और कैटरीना!

    निक जोनस की वीडियो में कैद हुए, होली मनाते विक्की कौशल और कैटरीना!

    निक जोनस की वीडियो में गलती से कैद हुए, होली मनाते विक्की कौशल और कैटरीना!

    बीती रात ईशा अम्बानी की होली पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स खूब डूबकर मज़े करते नज़र आए और सबने रंगों में सराबोर होकर पार्टी का खूब मज़ा लिया। इस पार्टी से सबसे ज़्यादा जो कपल पॉपुलर हुआ वो हैं हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके हस्बैंड निक जोनस। लेकिन निक ने इस पार्टी का जो वीडियो शेयर किया उसमें एक्सीडेंटली बॉलीवुड का एक और कथित कपल एक साथ खूब फील में डांस करते नज़र आ रहा है। और ये कपल है, दिल थाम के आगे बढ़िए... विक्की कौशल और कैटरीना कैफ।

    जी हाँ, विक्की और कैटरीना के बारे में काफी समय से ये खबरें चल रही हैं कि  ये दोनों एक-दूसरे में काफी इंटरेस्टेड हैं और अक्सर साथ नज़र भी आते रहते हैं। ऐसे में इन दोनों को होली पार्टी में साथ डांस करते देखकर आपको मज़ा ही आ जाएगा। निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रियंका के डांस करने का एक वीडियो शेयर किया था जो बहुत वायरल हुआ। इस वीडियो में जब लोगों का ध्यान गया तो पीछे विक्की और कैटरीना खूब मस्ती में एक साथ डांस करते नज़र आ रहे हैं। इस बात पर इंटरनेट के देवताओं ने विक्की और कैटरीना के साथ डांस करने के कई सारे वीडियो निकाल मारे।

    अब विक्की और कैटरीना के बीच अफेयर की खबरें कितनी सही हैं कितनी गलत, ये तो नहीं पता। लेकिन इन वीडियोज़ में इन दोनों को साथ डांस करते देखकर आपकी आँखों को काफी सुकून पहुंचेगा।