निक जोनस का मानना है कि पत्नी प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर जीतने वाली पहली 'जोनस' हो सकती हैं!

    प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर जीतने वाली पहली 'जोनस' हो सकती हैं!

    निक जोनस का मानना है कि पत्नी प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर जीतने वाली पहली 'जोनस' हो सकती हैं!

    प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस में यकीनन एक सच्चा ‘सोलमेट’ मिला है जो हमेशा उन्हें अपना बेस्ट देने के लिए प्रोत्साहित करता है और उनकी हर उपलब्धि को खूब सेलिब्रेट करता है। 2 साल बाद ‘नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में स्क्रीन पर नज़र आ रहीं प्रियंका के लिए इस साल की शुरुआत काफी व्यस्तता से भरी है क्योंकि एक ही महीने में उनकी दो फिल्में रिलीज़ हो रही हैं, साथी ही फरवरी में उनकी पहली किताब ‘अनफिनिश्ड’ भी रिलीज़ होने वाली है। ऐसे में प्रियंका अपने पति निक को, उनके सपोर्ट के लिए कॉम्प्लिमेंट देना नहीं भूलतीं। प्रियंका की लेटेस्ट रिलीज़ ‘द व्हाइट टाइगर’ को दुनिया भर से भर-भर-के तारीफ़ें मिल रही हैं लेकिन इन तारीफ़ों से कहीं आगे, निक जोनस का मानहा है कि प्रियंका ऑस्कर जीतने वाली पहली ‘जोनस’ हो सकती हैं।

    प्रियंका ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान ये खुलासा किया। बैरायटी के अवार्ड्स सर्किट के लिए एक पॉडकास्ट में प्रियंका ने हर काम में परफेक्ट होने के लिए निक की तारीफ करते हुए कहा, ‘वो कुछ भी खराब तरीके से कर ही नहीं सकते। ये इतनी हैरान करने वाली बात है कि मैं क्रेज़ी हो जाती हूँ। ये ऐसा है जैसे आप जो कुछ भी करते हैं उसमें ग्रेट हैं’ और एक साइड नोट में प्रियंका ने बताया कि निक ने कहा, ‘तुम ऑस्कर जीतने वाली पहली जोनस हो सकती हो’।