निक जोनस ने प्रियंका और कैटरीना के साथ खेली अपनी पहली होली, तस्वीरें आई सामने

    निक जोनस ने प्रियंका और कैटरीना के साथ खेली अपनी पहली होली

    निक जोनस ने प्रियंका और कैटरीना के साथ खेली अपनी पहली होली, तस्वीरें आई सामने

    प्रियंका चोपड़ा बेशक शादी के बाद अमेरिका में शिफ्ट हो गई हों, लेकिन त्यौहार मनाने वो अपने घर मुंबई ही आती हैं।  हाल में प्रियंका को पति निक के साथ भारत में स्पॉट किया गया था।  दोनों अपने काम से ब्रेक लेकर सिर्फ होली मनाने मुंबई पहुंचे थे।  बीती शाम इस कपल को ईशा अंबानी की होली पार्टी में मस्ती करते हुए देखा गया।

    अपनी पहली होली की तस्वीरें खुद निक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।  रंग में डूबे हुए निक ने प्रियंका, कैटरीना और बाकी सेलेब्स के साथ जमकर होली मनाई।  प्रियंका तो बचपन से होली मनाती आई हैं लेकिन निक के लिए ये पहला मौका था।

    हर साल होने वाली होली पार्टी के जश्न में बाकी सितारे भी रंगें नज़र आये।  कैटरीना और प्रियंका ने एक दूसरे को रंग लगा कर होली सेलेब्रेट की 

    बता दें, प्रियंका कुछ ही दिन पहले मुंबई में स्पॉट हुई थी। एक इवेंट के सिलसिले में वो मुंबई आई थी। उसके बाद उन्हें कैटरीना कैफ के घर भी देखा गया था। वहीं प्रियंका आखिरी बार फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नज़र आई थी। अब वो राजकुमार राव के साथ फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।