देसी गर्ल प्रियंका के साथ देसी हुए निक जोनस, रणवीर सिंह के गाने जमकर नाचे

    रणवीर सिंह के गाने जमकर नाचे निक जोनस

    देसी गर्ल प्रियंका के साथ देसी हुए निक जोनस, रणवीर सिंह के गाने जमकर नाचे

    बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को भी काफी देसी बना लिया है। तभी वो अकसर बॉलीवुड और पंजाबी गानों पर थिकरते नजर आते हैं। अकसर देखा गया है कि निक अपने कॉन्सर्ट से पहले हिंदी गानों पर जमकर झूमते हैं और ये वीडियोज खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहे हैं।

    अब एक बार फिर बॉलीवुड दे दामाद निक जोनस रणबीर और सारा की फिल्म सिंबा के गाने पर डांस करते दिखे हैं। ये वीडियो वैलेंटाइन डे के मौके पर खुद प्रियंका ने इटली से पोस्ट किया है। प्रियंका वीडियो बना रही हैं और निक 'लड़की आंखे मारे' गाने पर डांस कर रहे हैं। उनको देखकर प्रियंका बेहद खुश नजर आ रही हैं और जाहिर है फैंस ये देखकर तो बेहद खुश होंगे।

    प्रियंका ने कपिल शर्मा शो में भी बताया था कि निक को पंजाबी गाने बहुत पसंद हैं। उन्होंने कहा था, "वो अकसर पंजाबी गानों पर घर पर डांस करते हैं। वो पूरे पंजाबी हैं। वो स्टेज पर जाने से पहले बॉलीवुड गाने सुनते हैं।''

    वहीं प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वह राजकुमार राव के साथ फिल्म व्हाइट टाइगर में नजर आएंगे। इसके अलावा वो हॉलीवुड में नेटफ्लिक्स की एक सुपरहीरो सीरीज 'वी केन बी हीरोज' में दिखाई देंगी।