प्रियंका चोपड़ा के पति सिंगर निक जोनस को हॉस्पिटल में करना पड़ा था भर्ती, जानिए वजह

    निक जोनस को हॉस्पिटल में करना पड़ा था भर्ती, जानिए वजह

    प्रियंका चोपड़ा के पति सिंगर निक जोनस को हॉस्पिटल में करना पड़ा था भर्ती, जानिए वजह

    इंटरनेशनल सिंगिंग स्टार और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के घायल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि निक अमेरिका में अपने टेलीविज़न सिंगिंग रियलिटी शो 'द वॉइस' की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वो घायल हो गये और उन्हें एमरजेंसी में एम्ब्यूलेंस के जरिये लॉस एंजिलिस के एक हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। हालांकि, उन्हें कैसे और कितनी गंभीर चोट लगी थी इस बारे में कोई जानकारी नहीं।

     ये हादसा शनिवार का बताया जा रहा है। एक रात हॉस्पिटल में रहने के बाद सिंगर की रविवार को छुट्टी हो गई और वो वापस अपने घर आ गये। अब बताया जा रहा है आज सोमवार से निक वापस अपने शो की शूटिंग करने के लिए सेट पर जायेंगे।

     बता दें, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक दूसरे से अलग हैं। निक अमेरिका में अपने शो की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं प्रियंका इस वक़्त लंदन में हैं। हालांकि, दोनों इस मुश्किल वक़्त में भारत की मदद कर रहे हैं। पिछले दिनों इस कपल ने कोरोना काल में मदद करते हुए 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 22 करोड़ रूपये इकट्ठे किये थे। इन पैसों से जरुरतमंद तक मदद पहुंचाई जा रही है।