प्रियंका चोपड़ा के परिवार से मिलने इंडिया पहुंची निक जोनस की फैमिली !

    प्रियंका चोपड़ा के परिवार से मिलने इंडिया पहुंची निक जोनस की फैमिली !

    देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड पॉपुलर सिंगर निक जोनस की नजदीकियों के बारे में तो अब सभी जानते हैं। खबरे तो ये भी है कि प्रियंका ने अपने 36वें जन्मदिन पर निक से सगाई कर ली है। और जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। शादी की बात करें तो बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर निक को अपने पिता पॉल केविन जोनस सीनियर और माँ डेनिस के साथ स्पॉट किया गया। बताया जा रहा है कि निक अपने परिवार के साथ प्रियंका की फैमिली से मिलने आये हैं। शायद ये दोनों ही परिवार शादी से पहले की सभी रस्में पूरी कर लेना चाहते हैं।

    इस मौके पर सिर्फ निक के पेरेंट्स ही नज़र आये। उनके दोनों भाई जो, फ्रेंकी और केविन कहीं नजर नहीं आये। निक हॉलीवुड के एक पॉपुलर बैंड जोनस ब्रोदर नाम से भी जाने जाते हैं। वो अपने भाइयों के साथ मिलकर गाने कम्पोज़ करते हैं।

    प्रियंका और निक की सगाई और फिर शादी की खबरे बहुत पहले से चल रही हैं। और ऐसा भी बताया जा रहा है कि निक से शादी की वजह से प्रियंका ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ भी छोड़ दी थी। वहीं प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में बिजी हैं।