प्रियंका चोपड़ा के स्किन केयर समान चुराते हैं निक जोनस, खुद किया खुलासा

    प्रियंका चोपड़ा के स्किन केयर समान चुराते हैं निक जोनस, खुद किया खुलासा

    प्रियंका चोपड़ा के स्किन केयर समान चुराते हैं निक जोनस, खुद किया खुलासा

    दुनिया भर में फेमस कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस वैसे तो अकसर ही किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहते हैं। दोनों के ही दुनियाभर में काफी फैन्स हैं। फैंस दोनों को और भी करीब से जानने की कोशिश करते रहते हैं। कभी प्रियंका निक के तो कभी निक प्रियंका के बारे में खुलासे करते हैं।

    अब निक ने एक इंटरव्यू में अपने और प्रियंका के बारे में एक और नई बात बताई है, जो खुद प्रियंका को शायद ही मालूम हो। निक ने बताया कि वो उनके स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं पता वो कौन बनाता है लेकिन मैं उनका (प्रियंका) शीट मास्क ले लेता हूं। इसके अलावा कभी कभी मेरे पास फेशियल मॉइस्चराइजर या कुछ और खत्म हो रहा होता है तो मैं उनका ले इस्तेमाल कर लेता हूं। मुझे लगता है उन्हें ये शेयर करना अच्छा लगता है या शायद या नहीं भी। वो हम देख लेंगे।''

    वैसे प्रियंका और निक की कमाल की बॉन्डिंग है। कभी निक इंडिया आकर मस्ती करते नजर आते हैं तो कभी प्रियंका उनके कॉन्सर्ट में झूमती नजर आती हैं। जल्द ही दोनों की शादी की पहली एनिवर्सरी भी मनाने वाले हैं। इसकी भी प्लानिंग चल रही है।