प्रियंका चोपड़ा को इस खूबसूरत अंदाज़ में निक जोनस ने किया बर्थडे विश, कहा 'मैं तुम्हारी आँखों में जिंदगी भर देख सकता हूं'

    प्रियंका को इस खूबसूरत अंदाज़ में निक ने किया बर्थडे विश

    प्रियंका चोपड़ा को इस खूबसूरत अंदाज़ में निक जोनस ने किया बर्थडे विश, कहा 'मैं तुम्हारी आँखों में जिंदगी भर देख सकता हूं'

    प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार यानी 18 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से उनके दोस्त, फैंस और परिवार की तरफ से उन्हें खूब बधाइयाँ मिली। लेकिन इनमें से सबसे खास था निक जोनस का उन्हें बर्थडे विश करना। निक ने एक तस्वीर के साथ प्रियंका के लिए खूबसूरत मैसेज लिखा।  

    निक ने प्रियंका के साथ के बेहद रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘मैं तुम्हारी आंखों में जिंदगीभर देख  सकता हूं। आई लव यू बेबी। तुम अभी तक की सबसे समझदार, फिक्रमंद और बेहतरीन इंसान हो जिससे मैं मिला हूं। मैं इस बात का बेहद शुक्रगुजार हूं कि हम एक दूसरे को मिले। हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल।’

    निक का ये प्यारा भरा मैसेज पढ़ प्रियंका भी खुश हो गई होगी। उन्हें बॉलीवुड से करीना कपूर खान, फरहान अख्तर, अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित जैसे कलाकारों से भी बर्थडे की जन्मदिन की बधाइयाँ मिली।

    बता दें, करीब 1 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद निक और प्रियंका ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। शादी हिन्दू और क्रिस्चियन रीतिरिवाज से पूरी हुई थी। फ़िलहाल दोनों कोरोना काल में एक दूसरे का साथ एन्जॉय कर रहे हैं।