पति करण मेहरा से अलग रह रही निशा रावल ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट-देखिये

    पति करण मेहरा से अलग रह रही निशा रावल ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

    पति करण मेहरा से अलग रह रही निशा रावल ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट-देखिये

    निशा रावल और करण मेहरा मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। आपसी विवाद के बाद दोनों अलग रह रहे हैं। एक्ट्रेस ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। फ़िलहाल वो बेटे को लेकर अलग रह रही हैं। अब उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

    निशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है- “यदि आप बहुत अधिक बोलते हैं, तो वे कहेंगे कि आप गिरे हुए हैं। यदि आप ज्यादा नहीं बोलते हैं, तो वे कहेंगे कि आपके पास घमंड है। यदि आप उतना ही बोलते हैं, जितना जरूरी है, तो वे कहेंगे कि, आप मतलबी हैं। आप जो कुछ भी करते हैं, वे हमेशा कुछ न कुछ कहेंगे। अपने जीवन को परिभाषित करने के लिए वे जो कहेंगे, उसे अनुमति न दें।”

    बता दें, करण और निशा की मुलाकात फिल्म 'हंसते हंसते' के सेट पर हुई थी। उस समय करण एक स्टाइलिश थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई और नवंबर 2012 में ग्रैंड शादी कर ली। दोनों ने कई टीवी शोज़ में भाग भी लिया था। लेकिन अब करीब 14 साल के रिश्ते 9 साल की शादी के बाद दोनों की रिश्ता टूट गया है। दोनों तलाक लेने की वाले। वहीं करण ने कहा था कि वो बेटे काविश की कस्टडी के लिए लड़ाई करेंगे।