'फोर्स' और 'दृश्यम' डायरेक्टर निशिकांत कामत के निधन की खबर गलत; वेंटिलेटर पर जारी है जंग!

    निशिकांत कामत के निधन की खबर गलत

    'फोर्स' और 'दृश्यम' डायरेक्टर निशिकांत कामत के निधन की खबर गलत; वेंटिलेटर पर जारी है जंग!

    बॉलीवुड फिल्म मेकर निशिकांत कामत का हैदराबाद के एक हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर हैं। 50 साल के निशिकांत को कुछ समय पहले लीवर की एक बीमारी होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद उन्हें और भी दूसरे इन्फ़ैकशन हुए थे। सोमवार सुबह निशिकांत के निधन की अफवाह बहुत तेज़ी से सामने आई और बॉलीवुड से मिलाप जवेरी, स्वरा भास्कर, अनुभव सिन्हा जैसे कई बड़े सेलेब्स इस फेक न्यूज़ का शिकार हो गए और उन्होने निशिकांत  को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। 

    'फोर्स' और 'दृश्यम' के डायरेक्टर निधिकांत कामत का निधन, लीवर की बीमारी का करा रहे थे इलाज!

    मिलाप मिलन जवेरी ने निशिकांत के निधन पर श्रद्धांजली देने के कुछ देर बाद ये जानकारी शेयर की कि ये खबर गलत है। मिलाप ने लिखा, 'बिलकुल अभी किसी से बात हुई, जो हॉस्पिटल में निशिकांत के साथ हैं। उनका निधन नहीं हुआ है। हाँ, वो बहुत क्रिटिकल हैं और जीवन-मृत्यु से लड़ रहे हैं। लेकिन वो अभी जीवित हैं।'

    मिलाप के अलावा एक्टर रितेश देशमुख ने भी निशिकांत के निधन की खबर को गलत बताया और मीडिया हाउसेज़ को इस खबर को हटाने के लिए कहा। रितेश ने लिखा, 'निशिकांत कामत वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वो अभी जीवित हैं और लड़ रहे हैं। उनके लिए प्रार्थना करते हैं।' आपको बता दें कि रितेश की सुपरहिट मराठी फिल्म 'लाई भारी' को निशिकांत ने ही डायरेक्ट किया था। 

    देसीमार्टिनी की तरफ से हम सभी निशिकांत के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं।