नितेश तिवारी की रामायण में दीपिका होंगी सीता तो रावण बन सकते हैं प्रभास !

    नितेश तिवारी की रामायण में दीपिका होंगी सीता तो रावण बन सकते हैं प्रभास !

    नितेश तिवारी की रामायण में दीपिका होंगी सीता तो रावण बन सकते हैं प्रभास !

    दंगल और छिछोरे जैसी शानदार फिल्म डायरेक्ट कर चुके डायरेक्टर नितेश तिवारी अब रामायण लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म को सीरीज में रिलीज़ किया जायेगा। लेकिन सबसे बड़ी खास बात है इसकी स्टारकास्ट जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स नज़र आ सकते हैं। नितेश तिवारी की रामायण में ऋतिक रोशन राम और दीपिका पादुकोण सीता के किरदार में दिख सकती हैं। लेकिन उससे भी बड़ा है रावण का रोल जो बाहुबली प्रभास निभाते नज़र आ सकते हैं।

    नितेश तिवारी की रामायण में दीपिका होंगी सीता तो रावण बन सकते हैं प्रभास !

     खबरों की माने तो ऋतिक और दीपिका के नाम को लेकर पहले भी चर्चा हो गई थी। लेकिन अब नितेश तिवारी चाहते हैं उनकी रामायण में प्रभास रावण बने। वैसे अगर ऐसा हुआ तो विलेन बने प्रभास को देखने में मज़ा काफी आने वाला है।

    इस फिल्म को लेकर ये भी खबर है कि रामायण की कहानी लम्बी होने के कारण इसे तीन भागों में बनाया जायेगा। जो कुछ कुछ समय के अन्तराल में रिलीज़ होंगी। फिल्म का बजट भी तय हो चुका है जो करीब 600 करोड़ है। मतलब अभी तक के हिंदी फिल्म के इतिहास में किसी फिल्म में खर्च होने वाली ये सबसे बड़ी रकम है। अब राम की इस कहानी को अनोखे ढंग से देखने के लिए हम सभी इंतजार कर रहे हैं।