श्रद्धा कपूर नहीं चालबाज इन लंदन के लिए आलिया भट्ट थीं पहली पसंद

    श्रद्धा कपूर नहीं चालबाज इन लंदन के लिए आलिया भट्ट थीं पहली पसंद

    श्रद्धा कपूर नहीं चालबाज इन लंदन के लिए आलिया भट्ट थीं पहली पसंद

    श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म चालबाज इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को पहले चालबाज का रीमेक बताया जा रहा था लेकिन डायरेक्टर पंकज पराशर का कहना है कि ये एक अलग कहानी होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर पहली पसंद नहीं थी।

    टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इस फिल्म के प्रोड्यूसर मनमोहन शेट्टी ने आलिया भट्ट की लीड हिरोइन चुना था लेकिन बाद में चीजें ठीक से नहीं हो पाईं और आलिया की जगह अब श्रद्धा को चुना गया।

    रिपोर्ट के मुताबिक पहले प्लान था कि चालबाज का रीमेक ही बनाया जाएगा और आलिया श्रीदेवी का रोल करेंगी लेकिन रीमेक के राइट्स जयंतीलाल गाडा के पास थे। मनमोहन शेट्टी ने उनसे राइट्स लिए तो सही लेकिन शर्त यही थी कि राइट्स लेने के 6 महीने के अंदर ही फिल्म बनानी होगी। लेकिन शेट्टी 6 महीने के अंदर ये फिल्म नहीं बना पाए।

    इसके बाद क्या हुआ ये साफ नहीं है। फिल्म को अभी भी रीमेक इसलिए समझा जा रहा है क्योंकि एक तो ऑरिजनल फिल्म की तरह इसमें श्रद्धा कपूर का डबल रोल होगा और दूसरा फिल्म में चालबाज का एक साउंड ट्रेक इस्तेमाल किया जाएगा।