तारा सुतारिया नहीं बल्कि दिशा पाटनी के साथ फिल्म 'ओम' में नज़र आयेंगे आदित्य रॉय कपूर

    दिशा पाटनी के साथ फिल्म 'ओम' में नज़र आयेंगे आदित्य रॉय कपूर

    तारा सुतारिया नहीं बल्कि दिशा पाटनी के साथ फिल्म 'ओम' में नज़र आयेंगे आदित्य रॉय कपूर

    इस साल रिलीज़ हुई आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'मलंग' को खूब पसंद किया गया था। फिल्म में दोनों की जोड़ी, केमिस्ट्री शानदार थी। मलंग की सक्सेस के बाद खबरें ये आई कि यही जोड़ी मोहित सूरी की अगली फिल्म 'एक विलेन' के सीक्वल में भी नज़र आएगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया के होने की भी बात सामने आई। लेकिन आदित्य ने कुछ ही महीने पहले क्रिएटिव दिक्कतों के चलते इस फिल्म लो टाटा बाय बोल दिया। आदित्य के फिल्म छोड़ने के बाद उन्हने और दिशा को एक फिल्म में साथ देखने का फैंस का सपना ही टूट गया हो। लेकिन अब एक अच्छी खबर सामने आई है।

    तारा सुतारिया नहीं बल्कि दिशा पाटनी के साथ फिल्म 'ओम' में नज़र आयेंगे आदित्य रॉय कपूर

    रिपोर्ट्स की माने तो आदित्य रॉय कपूर एक बार फिर दिशा पाटनी के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे, वो भी अहमद खान की फिल्म में। अहमद खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म जिसका नाम 'ओम' बताया जा रहा है। फिल्म को कपिल टीनू वर्मा डायरेक्ट करेंगे। आदित्य पहले ही ये फिल्म साइन कर चुके थे और अब खबरें हैं कि दिशा पाटनी फिल्म की हीरोइन होंगी।

    तारा सुतारिया नहीं बल्कि दिशा पाटनी के साथ फिल्म 'ओम' में नज़र आयेंगे आदित्य रॉय कपूर

    दिशा से पहले तारा सुतारिया का नाम फिल्म के लिए सामने आया था। लेकिन अब फिल्म में आदित्य के साथ दिशा की जोड़ी को कन्फर्म माना जा रहा है। हालांकि, अभी इस फिल्म को लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उम्मीद है जल्द फिल्म का एलान होगा और फिर शूटिग शुरू की जाएगी।