शिल्पा शेट्टी के बर्थडे पर पति राज कुंद्रा की स्पेशल विश, शहनाज़ गिल को याद आई बिग बॉस 13 वाली योग क्लास!

    शिल्पा शेट्टी के बर्थडे पर पति राज कुंद्रा की स्पेशल विश

    शिल्पा शेट्टी के बर्थडे पर पति राज कुंद्रा की स्पेशल विश, शहनाज़ गिल को याद आई बिग बॉस 13 वाली योग क्लास!

    बॉलीवुड की सुपर ग्लैमरस और खूबसूरत कलाकार, अपने ठुमके से यूपी-बिहार हिला देने वालीं, शिल्पा शेट्टी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन बॉलीवुड की योगा गुरु कही जाने वालीं शिल्पा को देखकर ये बात हरगिज़ नहीं कह सकते। शिल्पा उन सेलेब्स में से हैं जिन्होने ये साबित किया है कि उम्र तो बस एक नंबर है और इसका शरीर पर तो कुछ भी असर नहीं पड़ता। शिल्पा के काफी लम्बे समय तक सिनेमा से दूर रहीं शिल्पा, टीवी शोज़ में बतौर जज नज़र आती रहीं। लेकिन अब शिल्पा जल्द ही ‘निकम्मा’ और ‘हंगामा 2’ के ज़रिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। फ़िलहाल शिल्पा हम सब की ही तरह घर पर हैं और सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। शिल्पा के बर्थडे पर उनके हस्बैंड राज कुंद्रा ने उन्हें एक छोटे से वीडियो के साथ बहुत खूबसूरती से सोशल मीडिया पर विश किया।

    राज की विश के बाद शिल्पा के लिए बर्थडे विशेज़ की बाढ़ आ गई और बॉलीवुड के नामी सेलेब्स ने उन्हें दिल से बर्थडे विश किया। जहाँ बिग बॉस 13 से पॉपुलर हुईं शहनाज़ गिल ने उस वक़्त को याद किया जब शिल्पा बिग बॉस के घर में सबको योग सिखाने आई थीं, वहीं अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने भी शिल्पा को विश किया। आइए आपको दिखाते हैं शिल्पा शेट्टी के बर्थडे पर बॉलीवुड सेलेब्स की विशेज़: