तैमूर के बर्थडे पर सैफ और करीना ने पपराजियों को खिलाया केक (वीडियो)

    तैमूर के बर्थडे पर सैफ और करीना ने पपराजियों को खिलाया केक

    तैमूर के बर्थडे पर सैफ और करीना ने पपराजियों को खिलाया केक (वीडियो)

    आज सैफ अली खान और करीना के बेटे तैमूर का जन्मदिन है। तैमूर 3 साल के हो गए हैं, ऐसे में सोशल मीडिया और मीडिया में हलचल मचना तो लाजमी है। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर को होता है लेकिन जश्न 19 दिसंबर से ही शुरू हो गया था। अब तैमूर की बात हों और वहां पपराजी न पहुंचे ऐसा कैसे हो सकता है।

    सैफ और करीना ने तैमूर के जन्मदिन का जश्न न सिर्फ सेलेब्स के साथ मनाया बल्कि पपराजियों को भी खुश कर दिया। दरअसल सैफ बाहर खड़े पपराजियों के लिए केक लाते हैं और कहते हैं कि तैमूर का जन्मदिन है और ये केक आपके लिए है। आप सब खा लीजिए। वहीं साथ खड़ी करीना भी उन्हें स्नैक्स के पैकेट दिलवाती हैं। वहां खड़े सभी पपराजी ये देखकर काफी खुश होते हैं और केक काट कर तैमूर का बर्थडे सेलीब्रेट करते हैं।

    पपराजी तैमूर को कहीं भी नहीं छोड़ते। फिर भले ही वो करीना के साथ शूटिंग सेट पर हों या पापा सैफ के साथ एयरपोर्ट पर। पिछले तीन साल में तैमूर अभी से हिट स्टार किड हो गए हैं।

    बता दें कि कि करीना और सैफ की शादी अक्टूबर 2012 में हुई थी और साल 2016 में तैमूर का जन्म हुआ था। हाल ही में करीना से जब पूछा गया कि वो क्या अपने दूसरे बच्चे के बारे में भी सोच रहे हैं तो उन्होंने कहा था कि वो फिलहाल दूसरा बच्चा नहीं चाहते हैं।