क्या प्रियंका चोपड़ा की ये मिडिल क्लास आदत आपको भी है?
- ट्रेंडिंग
- अपडेट:
- लेखक: रोहित मौर्य (एडिटोरियल टीम)
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सिक्का जमाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म द स्काई इज की वजह से चर्चा में छाई हुई हैं। उनकी इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम रोल मे हैं। इस फिल्म की प्रमोशन के दौरान उन्होंने फिल्म के बारे में तो बताया ही साथ ही अपने बारे में भी कई खुलासे किए।
ईस्ट इंडिया कॉमेडी को दिए इंयरव्यू में प्रियंका चोपड़ा से उनकी मिडिल क्साल आदतों के बारे में पूछा गया कि क्या वो आज भी ऐसा कुछ करती हैं। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें खाने में अचार पसंद है और वो इसे खाने के साथ तो खाती ही हैं साथ ही वो इसकी इतनी दीवानी हैं कि सैंडविच के साथ भी खाती हैं। प्रियंका को अगर घर का आचार मिल जाए तो वो उन्हें और भी ज्यादा पसंद है। उन्होंने अपनी एक और मिडिल क्साल आदत के बारे में बताया कि उन्हें सेल के वक्त ऑनलाइन शॉपिंग करना काफी पसंद है।

प्रियंका अपनी इस फिल्म से करीब 3 साल बाद वापसी कर रही हैं। उनकी इस फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है और ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। उनकी ये फिल्म आयशा चौधरी की असली कहानी पर आधारित है। आयशा का ही रोल फिल्म में जायरा वसीम ने निभाया है।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The Body रिव्यू
द बॉडी वो फिल्म है जिसे सर्दियों में नहीं देखा जाना चाहिए, या शायद खाना खा के नहीं, या शायद होश मे... और देखें
Mardaani 2 रिव्यू
मर्दानी वर्ड के साथ दिक्कत ये है कि यहां एक महिला की सारी अचीवमेंट उसी पैमाने पर नापी जाती है जिसमे... और देखें
Pati Patni Aur Woh(2019) रिव्यू
कार्तिक आर्यन की फिल्मों के बारे में एक सेट पैटर्न है, जिसे देखकर बहुतों को हंसी आती है, मज़ा आता है..... और देखें