सुशांत के निधन को एक महीना होने पर रिया चक्रबर्ती ने बदली व्हाट्सएप्प डीपी!

    रिया चक्रबर्ती ने सुशांत के साथ फोटो को बनाया व्हाट्सएप्प डीपी

    सुशांत के निधन को एक महीना होने पर रिया चक्रबर्ती ने बदली व्हाट्सएप्प डीपी!

    सुशांत सिंह राजपूत को हम से दूर उस दूसरी दुनिया में गए आज पूरे एक महीना हो गया है। 14 जून को आत्महत्या से उनके निधन ने पूरे देश भर में लोगों को शॉक कर दिया था। मुंबई पुलिस इस बात की आंच कर आही है कि आखिर ऐसा क्या था जिसने इतने खूबसूरत इन्सान को अपनी जान लेने पर मजबूर कर दिया। कई लोगों से पूछताछ की गई है, कईयों के बयान दर्ज किए गए हैं जिनमें सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड, एक्ट्रेस रिया चक्रबर्ती भी शामिल हैं। सुशांत के निधन के बाद से रिया सोशल मीडिया से गायब हैं। लेकिन सोमवार को रिया ने अपनी व्हाट्सएप्प प्रोफाइल पिक्चर बदली, और सुशांत के साथ एक बहुत प्यारी सेल्फी को अपनी डीपी बनाया।

    रिया ने कभी भी सुशांत के साथ अपने रिश्ते पर कुछ साफ़ नहीं किया था और उनके निधन के बाद से ही लाइमलाइट से बहुत दूर हैं। सुशांत के निधन को एक महीना होने पर उन्होंने अपनी व्हाट्सएप्प डीपी बदली, जो जल्द ही इन्टरनेट पर वायरल हो गई। इस फोटो में जहाँ रिया कैमरे में देख रही हैं, वहीं सुशांत रिया की तरफ हैं लेकिन उनकी ट्रेडमार्क खूबसूरत स्माइल से जैसे पूरा फ्रेम रोशन है। सुशांत एक आखिरी बार फिल्म ‘दिल बेचारा’ में लोगों के सामने स्क्रीन पर होंगे। ये फिल्म 24 जुलाई को रिलीज़ होगी।