पद्मिनी कोल्हापुरे ने बताया, श्रद्धा कपूर का फिल्मों में आने का नहीं था कोई इरादा, फिर एक दिन...

    पद्मिनी कोल्हापुरे ने बताया, श्रद्धा का फिल्मों में आने का नहीं था कोई इरादा

    पद्मिनी कोल्हापुरे ने बताया, श्रद्धा कपूर का फिल्मों में आने का नहीं था कोई इरादा, फिर एक दिन...

    प्रेम रोग एक्ट्रेस पद्ममिनी कोल्हापुरी ने अपनी बहन शिवांगी कोल्हापुरे और शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर के बारे में एक अनसुनी बात शेयर की और बताया कि श्रद्धा का फिल्मों में आने का कोई प्लान नहीं था।

    श्रद्धा कपूर आज की तारीख में हिट एक्ट्रेस में से एक हैं। पद्मिनी से जब पूछा गया कि क्या स्टार किड्स पर अपने पैरेंट्स की लीगेसी को आगे बढ़ाने का दबाब रहता है तो उन्होंने इसका जवाब न में दिया। उन्होंने कहा कि प्रियांक या श्रद्धा पर कोई दबाव नहीं था। उन्होंने बताया कि श्रद्धा तो फिल्मों में आने के बारे में सोचती भी नहीं थीं।

    द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा, ''प्रियांक की फिल्मों में जाने इच्छा थी लेकिन श्रद्धा और सिद्धांत ने कभी नहीं जताया कि वो फिल्में करना चाहते हैं। अचानक एक अच्छे दिन, उसने (श्रद्धा) फैसला कर लिया।''

    श्रद्धा कपूर ने फिल्म तीन पत्ती से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। वो बॉलीवुड में अब तक ए विलेन, आशिकी, छिछोरे, बागी 3 जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं। श्रद्धा कपूर आने वाले समय में फिल्म नागिन और चालबाज इन लंदन में नजर आएंगी।