पद्मिनी कोलापुरी के बेटे प्रियांक और शज़ा मोरानी की शादी, पार्टी में बॉयफ्रेंड संग पहुंची श्रद्धा कपूर

    पद्मिनी कोलापुरी के बेटे प्रियांक और शज़ा मोरानी की शादी की तस्वीरें

    पद्मिनी कोलापुरी के बेटे प्रियांक और शज़ा मोरानी की शादी, पार्टी में बॉयफ्रेंड संग पहुंची श्रद्धा कपूर

    वरुण धवन और नताशा दलाल की ग्रैंड शादी के बाद अब इंडस्ट्री में एक और शादी हो गई है, गुरुवार शाम एक्ट्रेस पद्मिनी कोलापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा ने शाजा मोरानी से शादी कर ली। शाजा, प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी हैं। ये एक कोर्ट मैरिज थी जिसके बाद शज़ा के घर जश्न मनाया गया! शादी की पार्टी मुंबई में शज़ा के घर पर पूरी हुई जिसमें परिवार के अलावा इंडस्ट्री से गिने-चुने मेहमान पहुंचे।

    अपने भाई की शादी में श्रद्धा कपूर रुमर्ड बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा और भाई सिद्धांत कपूर के साथ पहुंची। बोनी कपूर, अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता कपूर के साथ, जूही चावला, सनी देओल, जूही चावला, पूनम ढिल्लन, शक्ति कपूर पत्नी शिवांगी कोलापुरी के साथ नज़र आये। 

    बता दें, दोनों करीब 10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात न्यू यॉर्क में एक फिल्म कोर्स के दौरान हुई थी। उसी दौरान दोनों को प्यार हुआ और पिछले साल दिसंबर में दोनों ने सगाई कर ली थी। अब परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने शादी कर ली है।