पंकज त्रिपाठी ने एक बार रख ली थी मनोज वाजपेयी की चप्पल, वजह बताते हुए हो गए भावुक!

    पंकज त्रिपाठी ने एक बार रख ली थी मनोज वाजपेयी की चप्पल!

    पंकज त्रिपाठी ने एक बार रख ली थी मनोज वाजपेयी की चप्पल, वजह बताते हुए हो गए भावुक!

    पंकज त्रिपाठी और मनोज वाजपेयी बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मझे हुए कलाकारों में से एक हैं। दोनों ही धांसू एक्टर्स माने जाते हैं। इस वीकेंड दोनों द कपिल शर्म शो में नजर आने वाले हैं। इस शो के दिखाने जाने से पहले एक वीडियो काफी सोशल मीडिया पर चल रहा है, जिसे खुद सोनी टीवी ने शेयर किया है। इसमें पंकज त्रिपाठी मनोज वाजपेयी की चप्पल को अपने पास रखने के कहानी बताते हैं।

    पंकज ने बताया, ''एक बार मनोज जी अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान पटना के मौर्य होटल में थे। तब मैं वहां किचन सुपरवाइजर था। मुझे पता चला मनोज जी आए हैं तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अगले दिन सुबह मनोज वाजपेयी होटल से रवाना हुए और अपने स्लिपर होटल के कमरे में भूल गए थे। मुझे होटल के लोगों ने बताया तो मैंने उनसे कहा कि वो चप्पल जमा करके मत रखों मुझे दे दो।''

    यह कहते हुए पंकज को भावुक होते देखा जा सकता है। पंकज ने ये वीडियो क्लिप अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। उन्होंने शेयर करते हुए लिखा, ''जिंदगी बहुत सारे उपहार रखती है मनोज भईया। एकलव्य की तरह अगर मैं खड़ाऊं में अपना पैर डाल लूंगा।''

    वहीं मनोज वायपेयी ने भी पंकज के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ''पंकज जी, आपकी सफलता और विनम्रता हमें बहुत कुछ सिखा जाती है। सदैव प्रसन्न रहें और चमकते रहें। धन्यवाद बाबू मेरे।''

    कपिल का ये पूरा इसी वीकेंज पर आएगा। इस दौरान आपको कुमार विश्वास भी साथ में नजर आएंगे।