लॉकडाउन के बाद माहिरा से शादी कर सकते हैं पारस, एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को बताया अच्छी लड़की

    लॉकडाउन के बाद माहिरा से शादी कर सकते हैं पारस

    लॉकडाउन के बाद माहिरा से शादी कर सकते हैं पारस, एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को बताया अच्छी लड़की

    बिग बॉस 13 में नज़र आये पारस छाबड़ा और माहिरा चर्चा के अफेयर की खबरें खूब उड़ रही हैं। दोनों शो के दौरान अच्छे दोस्त बने और साथ काम भी कर रहे हैं। दोनों के बीच इतनी गहरी दोस्ती हो गई है कि लोग सवाल कर रहे हैं कि ये सिर्फ दोस्त हैं या उससे ज्यादा। यहां तक कि हाल में पारस, माहिरा को अपनी माँ से भी मिलवाने ले गए थे। इसके बाद तो इनके अफेयर के चर्चे और बढ़ गए हैं। अब इस पर पारस ने जवाब दिया है।

    हाल में पिंकविला के साथ लाइव चैट पर एक फैन ने पारस से माहिरा के साथ शादी के बारे में सवाल पूछा। इसका जवाब देते हुए पारस ने कहा, 'ये कब हुआ? अगर माहिरा और मुझे हिचकियां आती हैं तो हम दोनों लॉकडाउन के बाद शादी कर सकते हैं। अगर तब तक हम एक-दूसरे से बंधे रहें तो ऐसा जरूर होगा।' पारस ने माहिरा से शादी वाली बात पर हंसते हुए जवाब दिया।

    लॉकडाउन के बाद माहिरा से शादी कर सकते हैं पारस, एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को बताया अच्छी लड़की

    वहीं उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के बारे में भी बातें की। पारस ने कहा ‘उसकी सोच और मेरी सोच, मेल नहीं खाती। ऐसा नहीं है कि वह एक बुरी इंसान है, बहुत अच्छी लड़की है। लेकिन यह सच है कि हमारे विचार आपस में नहीं मिलते हैं और हमारे पास अलग-अलग ओपिनियन हैं। हालांकि, मुझे अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि क्या वह शुरू से ही मेरा साथ दे रही थी, अचानक ऐसा क्या हुआ कि वह पूरी तरह से मेरे खिलाफ हो गई? उसने मुझे और माहिरा को कोसते हुए, अजाज़ खान के साथ वीडियो बनाना शुरू कर दिया।" वहीं जब पारस से पूछा गया कि वह अभी सिंगल हैं इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि जिसे जो समझना है समझ लो’।

    लॉकडाउन के बाद माहिरा से शादी कर सकते हैं पारस, एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को बताया अच्छी लड़की

    हाल में पारस मुझसे शादी काटोगे में नज़र आये थे। लेकिन ये शो उतना सक्सेसफुल नहीं हुआ जितनी उम्मीद थी। वहीं कोरोना वायरस के चलते शो समय से पहले ख़त्म हो गया और आँचल खुराना इसकी विनर रही। अब देखना होगा पारस का अगला प्रोजेक्ट क्या होगा।