सानिया मिर्जा की बायोपिक में उनकी बेस्ट फ्रेंड परिणीति निभा सकती हैं उनका किरदार !

    सानिया मिर्जा की बायोपिक में उनकी बेस्ट फ्रेंड परिणीति निभा सकती हैं उनका किरदार !

    खिलाडियों की जिन्दगी पर फिल्म बनना तो अब ट्रेंड में हैं। ऐसी कई फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं जो असल जिंदगी के हीरो पर आधारित हैं। अब इस तरह की फिल्मों को ऑडियंस भी काफी पसंद करते हैं। इसलिए इस साल आपको बहुत सी बायोपिक देखने को मिलेगी जो खिलाडियों पर आधारित होंगी। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने वाला है। खबर है कि टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा पर फिल्म बनने वाली है और सानिया ने परिणीति चोपड़ा को उनका किरदार निभाने के लिए सबसे बेस्ट बताया है।



    सानिया मिर्जा की बायोपिक में उनकी बेस्ट फ्रेंड परिणीति निभा सकती हैं उनका किरदार !

    ख़बरों की माने तो डायरेक्टर करण जौहर और रोहित शेट्टी ने सानिया मिर्जा के सफर पर फिल्म बनाने की इच्छा जताई है। इस खबर पर अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन चर्चाएं जरुर गर्म है कि परिणीति सानिया मिर्जा के किरदार में नज़र आ सकती है। वैसे हम आपको बताते दे कि सानिया और परिणीति बहुत अच्छी दोस्त हैं और अक्सर बाहर साथ घूमती देखी जाती हैं। शायद परी ही सानिया के किरदार के लिए परफेक्ट पसंद हैं।