कभी अनुष्का शर्मा के इंटरव्यूज मैनेज करती थीं परिणीती चोपड़ा, 3 महीने बाद साथ किया फिल्म में काम

    कभी अनुष्का शर्मा के इंटरव्यूज मैनेज करती थीं परिणीती चोपड़ा

    कभी अनुष्का शर्मा के इंटरव्यूज मैनेज करती थीं परिणीती चोपड़ा, 3 महीने बाद साथ किया फिल्म में काम

    बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा के लिए लॉकडाउन बाकी एक्टर्स से सही रहा। इस दौरान उनकी एक नहीं बल्कि तीन फ़िल्में रिलीज़ हुई। इन फिल्मों ने बिज़नस उतना शानदार नहीं किया लेकिन परिणीती ने सुर्खियां खूब बटोरी। अब फ़िलहाल वो टर्की में हैं। इस दौरान एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल में उन्होंने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर आस्क में एनीथिंग सेशन रखा था।

    इस सेशन में एक यूज़र ने उनसे उनकी लेडी क्रश अनुष्का शर्मा के बारे में बात करने को कहा। परिणीती ने इसका जवाब देते हुए एक मज़ेदार किस्सा बताया। उन्होंने बताया कि उनकी पहली फिल्म 'लेडीज़ वर्सेज रिकी बहल' से 3 महीने पहले तक वो अनुष्का के इंटरव्यूज संभालती थीं। परिणीती लिखती हैं-'मैं बैंड बाजा बारात के लिए अनुष्का के इंटरव्यू हैंडल करती थी। फिर 3 महीने के अंदर लेडीज वर्सेज रिकी बहल में हम को-स्टार बन गए। कूल है ना? मैं तभी से हमेशा उसे फॉलो करती हूं।’ वहीं अनुष्का ने भी परिणीती की इस स्टोरी पर रिएक्शन दिया है!

    कभी अनुष्का शर्मा के इंटरव्यूज मैनेज करती थीं परिणीती चोपड़ा, 3 महीने बाद साथ किया फिल्म में काम

    बता दें, फिल्मों में करियर बनाने से पहले परिणीती यशराज फिल्म्स में बतौर मेनेजर काम करती थीं। अनुष्का ने इसी प्रोडक्शन हाउस से तले अपनी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ की थी। इसी फिल्म के लिए परिणीती ने अनुष्का के इंटरव्यूज मैनेज किये थे। इसके 3 महीने बाद फिल्म ‘लेडीज़ वर्सेज रिकी बहल’ में परिणीती अनुष्का की को-स्टार थीं। फ़िलहाल एक्ट्रेस टर्की में छुट्टियां मना रही हैं और अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम भी।