तो ये हैं परिणीती चोपड़ा के बॉयफ्रेंड, प्रियंका की पार्टी में पहुंचे साथ !

    तो ये हैं परिणीती चोपड़ा के बॉयफ्रेंड, प्रियंका की पार्टी में पहुंचे साथ !

    अभी कुछ ही दिनों में प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक जोनस से शादी हमेशा के लिए निक की हो जाएगी। इस ग्रैंड शादी के लिए प्रियंका और उनके परिवार तैयारियों में बिजी हैं। लेकिन उससे पहले प्रियंका ने विदेश से आये निक के भाई और उनकी मंगेतर के लिए आलीशान पार्टी रखी। इस पार्टी में सिर्फ कुछ करीबी दोस्त और परिवार के कुछ लोग शामिल थे। यहाँ वैसे तो सबकी नजरे प्रियंका और निक पर ही होनी चाहिए थी लेकिन परिणीती चोपड़ा और उनके कथित बॉयफ्रेंड चरित देसाई को पार्टी में देख कर सब उन्हें ही देखने लगे।

    परिणीती और चरित के बारे में कम ही लोग जानते हैं। तो हम आपको बता दें कि दोनों साल 2016 से एक दूसरे को जानते हैं और 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात ड्रीम टीम टूर के दौरान हुई थी। तब से दोनों साथ हैं। खबरे तो ये भी हैं कि प्रियंका की तरह परिणीती भी जल्द ही अपने रिश्ते का खुलासा कर सकती हैं। अगर चरित की बात करें तो वो भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने फिल्म ‘अग्मिपथ 2’ में डायरेक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को असिस्ट किया था।