परिणीति चोपड़ा स्टारर सायना नेहवाल की बायोपिक 26 मार्च को होगी रिलीज?

    परिणीति स्टारर सायना नेहवाल की बायोपिक 26 मार्च को होगी रिलीज?

    परिणीति चोपड़ा स्टारर सायना नेहवाल की बायोपिक 26 मार्च को होगी रिलीज?

    बैंडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल की बायोपिक बनी है जिसमें परिणीति चोपड़ा ने लीड रोल निभाया है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर कई कयास लगाए गए हैं। पहले सामने आया कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर ओटीटी पर रिलीज होगी। लेकिन सामने आ रहा है कि फिल्म थियेटर पर ही रिलीज होगी।

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक जहां पहले फिल्म 9 अप्रैल को रिलीज करने की बात सामने आई थी अब ये फिल्म 26 मार्च को रिलीज होगी। पॉर्टल के मुताबिक सोर्स ने बताया, ''कई फैक्टर्स पर विचार हुआ और फैसले को उलटा गया और रिलीज डेट फाइनल की गई। अभी के मुताबिक, पूरे इंडिया में 26 मार्च को सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होगी। भूषण कुमार 20 से ज्यादा बड़ी फिल्मों को रिलीज की तैयारी कर रहे हैं और 19 मार्च को मुंबई सागा से इसकी शुरुआत हो रही है।''

    परिणीति चोपड़ा स्टारर सायना नेहवाल की बायोपिक 26 मार्च को होगी रिलीज?

    यानी महीने भर बाद ही परिणीति की एक और फिल्म रिलीज हो सकती है। हालांकि इसका कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। फिलहाल 26 फरवरी को परिणीति की फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन रिलीज हुई है। सोशल मीडिया पर उनको इस फिल्म के लिए तारीफ मिल रही है और इसका क्लाईमैक्स खासा पसंद किया जा रहा है।