पवित्र रिश्ता फेम रित्विक धनजानी और आशा नेगी का हुआ ब्रेकअप?

    पवित्र रिश्ता फेम रित्विक धनजानी और आशा नेगी का हुआ ब्रेकअप?

    पवित्र रिश्ता फेम रित्विक धनजानी और आशा नेगी का हुआ ब्रेकअप?

    सीरीयल पवित्र रिश्ता के एक्टर्स रित्विक धनजानी और आशा नेगी का ब्रेकअप हो गया है। दोनों के बीच सीरीयल के दौरान ही प्यार हुआ था। लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में सोर्स ने इस बात को कंफर्म भी किया है।

    सोर्स ने बताया कि जो कपल कभी पूरी तरह से एक दूसरे के प्यार में था, अब उन दोनों के रिश्तें दरार आने लगी थी। दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा था इसलिए दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इस बात को करीब एक महीने से ज्यादा हो गया और उनके करीबी दोस्त ये जानते हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि रित्विक आशा के साथ रहे थे लेकिन अब वो आशा के घर से निकल आए हैं। रित्विक के स्पेन जाने से पहले कपल ने ये फैसला लिया था।

    पवित्र रिश्ता फेम रित्विक धनजानी और आशा नेगी का हुआ ब्रेकअप?

    पिछले साल 2019 में खबरें आई थीं कि कपल शादी करने वाला है लेकिन रित्विक और आशा ने इस खबर को नकार दिया था। आशा रित्विक के परिवार के करीब भी मानी जाती थीं। कपल के बीच सब कुछ ठीकठाक ही चल रहा था। दोनों करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे हैं।

    दोनों काफी समय से छोटे पर्दे से गायब भी रहे। जहां रियेलिटी शो होस्ट करते देखे गए थे तो आशा आखिरी बार भी शर्मन जोशी के साथ एक बेव सीरीज में नजर आई थीं।