पायल घोष ने मुंबई पुलिस से पूछा अनुराग कश्यप क्यों नहीं हुए गिरफ्तार, भूख हड़ताल की दी धमकी

    पायल घोष ने मुंबई पुलिस से पूछा अनुराग कश्यप क्यों नहीं हुए गिरफ्तार

    पायल घोष ने मुंबई पुलिस से पूछा अनुराग कश्यप क्यों नहीं हुए गिरफ्तार, भूख हड़ताल की दी धमकी

    एक्ट्रेस पायल घोष ने हाल ही में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोपों के बाद मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में एक एफआईआर भी दर्ज कराई थी। उन्होंने इसमें रेप और गलत इरादों के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है। अब पायल घोष ने मुंबई पुलिस से सवाल किया है कि अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है।

    एक्ट्रेस के वकील नितिन सतपुते ने कहा है कि अगर अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वो (पायल घोष) भूख हड़ताल करेंगी। उन्होंने बताया कि वो दोबारा वर्सोवा पुलिस स्टेशन जाएंगे और अपने सवाल खड़े करेंगे।

    पायल के अनुराग पर आरोप लगाने के बाद मिलीजुली प्रतिक्रिया आई थी। कुछ कंगना जैसे सेलेब्स पायल के साथ थे तो तापसी, राधिका आप्टे, कल्कि समेत तमाम एक्ट्रेस ने अनुराग का साथ दिया था। अपने आरोपों में पायल ने कहा था कि अनुराग ने कुछ और हिरोइनों का नाम लिया था जो उनको फेवर कर चुकी हैं। हालांकि इस मामले में अपना नाम घसीटे जाने पर ऋचा चड्ढा ने पायल के नाम एक नोटिस जारी कर दिया था।

    उधर अनुराग कश्यप अपने ऊपर लगे इन आरोपों को आधारहीन बता चुके हैं। उनके वकील ने भी इस मामले पर एक अधिकारिक बयान जारी किया था और आरोपों को गलत बताया था।