अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नियों पर भड़कीं पायल घोष, बोलीं- इतना प्यार था तो अलग क्यों हुईं?

    अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नियों पर भड़कीं पायल घोष

    अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नियों पर भड़कीं पायल घोष, बोलीं- इतना प्यार था तो अलग क्यों हुईं?

    एक्ट्रेस पायल घोष ने हाल ही में डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाते हुए कहा था कि जब वो दूसरी बार अनुराग के घर गाईं तो उन्होने उनसे ज़बरदस्ती की और बहुत बुरा बर्ताव किया। अनुराग ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया और पायल के आरोपों को निराधार बताया। जहां बहुत सारे बॉलीवुड सेलेब्स ने पायल के आरोपों के खिलाफ कश्यप का बचाव किया, वहीं सबसे ज़्यादा चर्चित रहा अनुराग को उनकी दोनों पूर्व पत्नियों आरती बजाज और कल्कि केकलां का सपोर्ट।

    जहां आरती ने अपने पूर्व पति पर लगे आरोपों को ‘सबसे घटिया स्टंट’ बताया, वहीं कल्कि ने उनके लिए एक बहुत खूबसूरत नोट लिखा, जिसके अंत में उन्होने अनुराग से ‘इस सोशल मीडिया सर्कस’ में न फँसने को कहा।

    अब बॉलीवुड हंगमा को दिए एक इंटरव्यू में पायल ने इस बारे में बात की और कहा, ‘अगर वो इतने अच्छे आदमी हैं कि वो उनका बचाव कर रही हैं, तो मुझे लगता है कि उन्हें उनको (अनुराग को) नहीं छोडना चाहिए था। मुझे नहीं लगता कि कोई कपल जो एक दूसरे को प्यार करता है और सम्मान करता ही वो बिना किसी कारण अलग हो जाएंगे। और उनकी दूसरी पत्नी, कल्कि, वो जब अनुराग के साथ थीं, आज उससे ज़्यादा खुश दिखती हैं। वो भी चली गईं। अगर वो खुश थीं तो उन्हें एक दूसरे को नहीं छोडना चाहिए था।’