पायल रोहतगी सोसाइटी के चेयरमैन को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में हुई गिरफ्तार

    पायल रोहतगी जान से मारने की धमकी देने के आरोप में हुई गिरफ्तार

    पायल रोहतगी सोसाइटी के चेयरमैन को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में हुई गिरफ्तार

    बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब उन्हें ऐसे ही किसी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट की माने तो पायल को अहमदाबाद पुलिस ने अपनी सोसाइटी के चेयरमैन के खिलाफ सोशल मीडिया पर गाली देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पायल पर सोसायटी के लोगों से झगड़ा करने और चेयरमैन की जान से मरने की धमकी देने का आरोप लगा है। ये भी बताया गया है कि पायल जबरन सोसाइटी मीटिंग में घुस गई थी और लोगों को खूब गालियां दी। फ़िलहाल पायल ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया है।

    पायल अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पहले भी वो अपने ऐसे ही विवादित काम के चलते गिरफ्तार हो चुकी हैं। इससे पहले उन्हें राजस्थान पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। पायल ने एक वीडियो शेयर कर स्वतंत्रा सेनानी मोती लाल नेहरु, जवाहरलाल नेहरु, इंदिरा गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी को लेकर गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। पायल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर कई मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। कई बार वो ट्रोल भी होती रही हैं।